{"_id":"5b2e866f4f1c1b6d4d8b82a6","slug":"171529775727-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर जीप पलटने से आठ महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर जीप पलटने से आठ महिलाएं घायल
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कैंचीमोड़ नामक स्थान पर एक जीप के सड़क पर पलटने से आठ महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जीप नंबर एचपी12-6665 रामशहर से कीरतपुर की तरफ जा रही थी। कैंचीमोड़ के पास उतराई पर जीप से चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते जीप अनियंत्रित होकर एक तीखे मोड़ पर पलट गई। जीप में सवार आठ महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत यह रही कि जीप सड़क पर ही पलटी, अगर सड़क से नीचे लुढ़क जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को 108 एंबुलेंस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल महिलाओं को एफआरयू अस्पताल नालागढ़ रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान बिमला देवी (40), प्रेम देई (50), बिमला देवी (36), हेमा देवी (30), रचना देवी (40), आशा शर्मा (48), कृष्णा देवी (47), निर्मला देवी (55) सभी गांव जांडू सब तहसील रामशहर जिला सोलन की रहने वाली हैं। बिमला देवी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद जीप चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।