फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक चालक को बाइक सवार ने धमकाया

ट्रक चालक को बाइक सवार ने धमकाया

Sat, 01 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को बाइक सवार ने धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट लोअर बाजार में बाइक पर सवार तीन युवकों की ओर से ट्रक चालक को धमकाने का मामला सामने आया। हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर शाम हुई बताई जा रही है। जब ट्रक बिलासपुर से नालागढ़ की तरफ जा रहा था। जब उक्त ट्रक स्वारघाट के समीप पहुंचा तो एक बाइक पर सवार होकर नालागढ़ की तरफ जा रहे तीन युवकों ने ट्रक के फोटो खींच लिए और इशारे से ट्रक चालक को देख लेने की धमकी दी।
ट्रक चालक पवन कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी देहनी पंजाब ने इस सारे घटनाक्रम की शिकायत स्वारघाट पुलिस थाना में जाकर की है। शिकायत के बाद स्वारघाट पुलिस कर्मियों ने स्वारघाट लोअर बाजार के ठेके के समीप से उन युवकों की बाइक को कब्जे में ले लिया है लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

स्वारघाट थाना के एएसआई सहदेव दत्त से उक्त मामले पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों में आपसी समझौता हो गया है जिस कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed