{"_id":"5d1111618ebc3e21703e3d91","slug":"15613996324-bilaspur-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड छह निजी बसों के काटे चालान, छोटे टैंपो ट्रेवलर भी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओवरलोड छह निजी बसों के काटे चालान, छोटे टैंपो ट्रेवलर भी पकड़े
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
बिलासपुर/स्वारघाट। हिमाचल-पंजाब की सीमा पर स्वारघाट स्थित आरटीओ बैरियर पर आरटीओ बिलासपुर ने ओवरलोड यात्री वाहनों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने छह निजी बसों को सीटों से ज्यादा सवारियां भरने पर जुर्माना किया है। जबकि यात्रियों को ले जाने वाले कई छोटे वाहनों को भी जुर्माना डाला है। आरटीओ बिलासपुर की इस कार्रवाई से पूरा दिन भर स्वारघाट क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। शाम छह बजे तक जुर्माने के तौर पर 19480 रुपये वसूला जा चुका था। जबकि उसके बाद भी काफी समय तक आरटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य स्वयं मौके पर डटे रहे व वाहनों को चेक करते रहे।
कुल्लू में हुए ओवरलोड बस सड़क हादसे के बाद सरकार ने ओवर लोडिंग पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश अधिकारियों को पारित किए हैं। इसके चलते सोमवार को आरटीओ स्वयं ओवर लोड बसों पर कार्रवाई करने के लिए फिल्ड में उतर गए।
जिले में हो रही बारिश के बीच उन्होंने ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसा। उन्होंने स्वयं बसों में जाकर देखा कि ओवर लोडिंग है या नहीं। आरटीओ बिलासपुर के साथ उनकी टीम भी मौके पर डटी रही। अधिकारी का कहना था कि पंजाब-हिमाचल की सीमा पर नाका लगाने का उद्देश्य था कि पंजाब से आने वाले यात्री वाहनों को पीछे ही रोक दिया जाए ताकि हिमाचल की सर्पिली सड़कों पर कोई हादसा न हो। लोगों की कीमती जान बच सके। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से कुछ परेशानी हुई लेकिन उसके बावजूद भी वह डटे रहे। देर शाम आरटीओ का नाका लगा रहा। छह निजी बसों सहित अन्य वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के तौर पर 19480 रुपये मौके पर ही वसूल कर लिया गया।
विज्ञापन
आरटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य ने बताया कि छह बसों के चालान काटे गए हैं, जबकि टैंपो ट्रेवलरों के भी चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक 19480 रुपये फाइन लापरवाह चालकों से वसूला गया था।