{"_id":"5c86928ebdec22145544dce2","slug":"151552323214-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामली के पास दुकान के अंदर घुसा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामली के पास दुकान के अंदर घुसा ट्रक
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को अनियंत्रित तेज रफ्तारी ट्रक ने जामली के पास सड़क किनारे खड़े अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। इससे सड़क किनारे खड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान के अंदर घुस गया। हादसे में दुकान के अंदर रखा हार्डवेयर सामान खराब हो गया है। दोनों ही ट्रक चालक मौके से फरार हैं।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर देर रात एक ट्रक (एचपी24ए-2261) दुकान के अंदर जा घुसा जिससे दुकान में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार का कहना है कि करीब 2 लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर सड़क के बीच एक ट्रक (एचपी69-8181) खराब खड़ा हुआ था। रात के समय एक अन्य ट्रक (एचपी24ए-2261) खराब खड़े ट्रक से पास लेने लगा लेकिन जैसे ही वह पास लेने लगा तो सामने से एक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में ट्रक ने साइट से वाहन को निकालना चाहा लेकिन ट्रक की रफ्तार तेज होने से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रक साथ लगती दुकान के अंदर जा घुसा।
मौके से दोनों ट्रक चालक फरार हो गए हैं। हालांकि इसमें जानी कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सामान खराब हो गया है। दुकान हार्डवेयर की थी, जिसमें करीब अढ़ाई लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जिन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
----------------------