फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रैफिक ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी

ट्रैफिक ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Fri, 15 Feb 2019 11:06 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले खारसी में यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी के साथ दो लोगों ने मारपीट की। इससे मौके पर मौजूद पुलिस जवान की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उन की गाड़ी को भी बाउंड कर दिया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर बीएम ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एएससी प्रकाश चंद यातायात ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक ट्राला जाम में फंस गया। पुलिस कर्मी जाम बहाल करने में लगा था। इसी दौरान दो लोग आए जो अल्ट्राटेक कंपनी में काम करते थे पुलिस कर्मी का वीडियो बनाने लग गए जिसके बाद पुलिस कर्मी ने ऐसा न करने को कहा तो दोनों पुलिस कर्मी के साथ उलझ पड़े। यही नहीं दोनों ने पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। इसके सरकारी कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी के समय कर्मचारी से मारपीट करने पर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दोनों की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर बीएम ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
बताया कि इस मामले में हीरा लाल और मनसा राम गांव सोहरी ब्यूंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। कहा कि पकड़े गए दोनों लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed