फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नशे में धुत चालक ने पुलिस कर्मियों को रौंदने का किया प्रयास

नशे में धुत चालक ने पुलिस कर्मियों को रौंदने का किया प्रयास

Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत चालक ने पुलिस कर्मियों को रौंदने का किया प्रयास
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली के पास हुए सड़क हादसे के दौरान जाम लग गया। जाम खुलवा रहे पुलिस कर्मियों को नशे में धुत चालक ने रौंदने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और 1500 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम खुलवाने के लिए बिलासपुर से पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। जैसे ही पुलिस कर्मी गगनदीप, अशोक कुमार, भंडारी राम, नरेंद्र कुमार जाम को खुलवा रहे थे, तो स्वारघाट की ओर जा रहे ट्रक (एचपी11ए-2899) के चालक ने पुलिस वालों को रौंदने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस वालों ने एक तरफ छलांग लगाकर स्वयं को बचाया। इसके बाद चालक को पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। जांच करने पर पता चला कि चालक नशे में धुत है। उसका मौके पर ही 1500 रुपये का चालान काट दिया गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को चेतावनी देकर छोड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed