फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भटेड़ में शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भटेड़ में शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भटेड़ में शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के गांव भटेड़ में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा कि रजाक पुत्र बशीरदीन वन विभाग में कार्यरत था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जकातखाना इलाके के भटेड़ गांव के निवासी रजाक मोहम्मद दो दिन पहले जंगल में कीटनाशक का छिड़काव किया था। कीटनाशक के छिड़काव के बाद उसके शरीर में लाल रंग के बड़े-बड़े निशान जैसे पड़ने शुरू हो गए। इसमें बहुत पीड़ादायक दर्द और खारिश हो रही थी। जबकि असहनीय दर्द और पीड़ा के चलते परिजनों ने उपचार के लिए पिछले कल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। मगर गंभीर हालात को देखते हुए रजाक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यहां रजाक ने बिलासपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी स्वारघाट राजेश पराशर ने बताया कि जकातखाना क्षेत्र के भटेड़ गांव के रजाक मोहम्मद की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत की सही वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। स्वारघाट पुलिस थाने में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed