फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक ने तीन गाड़ियों को रौंदा, घर को नुकसान

ट्रक ने तीन गाड़ियों को रौंदा, घर को नुकसान

Sat, 15 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने तीन गाड़ियों को रौंदा, घर को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला के सुंगल क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक ने तीन गाड़ियों को रौंद डाला जबकि ट्रक की टक्कर से एक पिकअप के घर पर गिरने से उसे नुकसान पहुंचा है। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक का चालक हैंड ब्रेक लगाकर सड़क किनारे पानी भरने के लिए चला गया। इसी दौरान ट्रक अचानक उतराई पर चल पड़ा। इससे पानी भर रहे अन्य लोगों ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। ट्रक इसके बाद सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को रौंदता हुआ एक पेड़ से जा टकराया। इससे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस का टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मामला शनिवार दोपहर का है जब एक चालक ट्रक को हैंड ब्रैक पर खड़ाकर गाड़ी को स्टार्ट छोड़कर खुद प्राकृतिक स्रोत से पानी भरने के लिए चला गया। इसी दौरान खड़ा ट्रक चल पड़ा। इससे मौके पर पानी भर रहे लोगों के साथ सैलानियों को हड़कंप मच गया। लोगों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। मगर ट्रक ने इसके बाद मौके पर खड़ी एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद साथ खड़ी ऑल्टो कार और जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप एक घर के ऊपर जा गिरी। इससे मकान को भी खासा नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ट्रक एक पेड़ से टकराने के बाद रुका। सुंगल के पास सड़क के दोनों ओर पानी भरने से वाहनों की लंबी कतारें रहती है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इसमें एक बाइक, एक कार और जीप शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक से टकराई बाइक, युवक घायल
दिल्ली के सरोजनी नगर का रहने वाला था अरचित मल्होत्रा
प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई किया रेफर
बिलासपुर।
मनाली चंडीगढ़ हाईवे पर गंभरौला पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार अरचित मल्होत्रा 21 वर्ष पुत्र तरल कुमार मल्होत्रा निवासी 10/30 सेक्टर 18 सरोजनी नगर दिल्ली बिलासपुर से छिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान गंभरौला पुल के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed