फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चरण गंगा में डूबने से पंजाब के मासूम की मौत

चरण गंगा में डूबने से पंजाब के मासूम की मौत

Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
चरण गंगा में डूबने से पंजाब के मासूम की मौत

विज्ञापन
चरण गंगा में डूबने से पंजाब के मासूम की मौत
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली भूमि शाहतलाई में पंजाब से अपने परिवार संग आए एक मासूम की चरण गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे उस वक्त हुआ जब मासूम अपने पिता के साथ स्नान करने चरण गंगा पहुंचा। इसी दौरान मासूम पानी में डूब गया जिसके बाद लोगों ने किसी तरह मासूम को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तलाई में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बड़सर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद मंदिर ट्रस्ट ने परिवार को मौके पर ही 40 हजार फौरी राहत दी।
पुलिस में दिए बयान के अनुसार जब बालक ने पानी में डुबकी लगाई तो वह पानी से बाहर ही नहीं निकला। पिता को जब पता लगा कि उसका पुत्र पानी से बाहर नहीं निकला है तो उसने तुरंत वहां पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को इसकी सूचना दी। श्रद्धालुओं की मदद से बालक को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक बालक के शरीर में पानी भर गया था और बालक की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य गांव मजीदपुर पटियाला से बुधवार को मृतक बालक का पिता सतपाल अपने छोटे बेटे जयप्रीत उम्र 14 साल व अपनी दो बहनों के साथ बाबा के दर्शनों के लिए निकले थे। बुधवार को ऊना के पीरनिगाह में विश्राम करने के बाद गुरुवार सुबह बाबा के दर्शनों के लिए शाहतलाई पहुंचे थे। शुक्रवार को वह स्नान करने के बाद वापस अपने घर जाने की तैयारियां में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेला सहायक अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि पीड़ित परिवार को स्वास्थ्य केंद्र बड़सर जाकर 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। वहीं, पुलिस सहायक मेला अधिकारी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को स्वास्थ्य केंद्र बड़सर भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को साैंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed