फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर और घुमारवीं में संदिग्ध हालत में दो की मौत, केस दर्ज

बिलासपुर और घुमारवीं में संदिग्ध हालत में दो की मौत, केस दर्ज

Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर और घुमारवीं में संदिग्ध हालत में दो की मौत, केस दर्ज
demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/घुमारवीं। शनिवार को बिलासपुर और घुमारवीं क्षेत्र में दो व्यक्तियों के शव संदिग्ध हालत में मिले। जहां बिलासपुर में एक व्यक्ति का शव सब्जी मंडी के साथ लगते नाले में मिला, वहीं दूसरे मामले में घुमारवीं क्षेत्र में धाम बना कर लौट रहे बोटी का शव भी संदिग्ध हालत में नाले में पाया गया है। हालांकि अभी पता नहीं लग पाया है कि दोनों की मौत का क्या कारण रहे हैं लेकिन पुलिस दोनों मामले दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामलों की छानबीन कर रही है।
बिलासपुर शहर की सब्जी मंडी के समीप खाई में मिला शव पूरी तरह से गला हुआ था जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। शहर की सब्जी मंडी के समीप मिले शव को देख कर लग रहा है कि वह कई दिनों से नाले में गिरा होगा, क्योंकि जानवरों ने आधा शव को कई जगह से खा लिया था। इसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही है, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक व्यक्ति जो गुंगा है वह काफी दिनों से गायब था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह के समय एक व्यक्ति सब्जी मंडी सड़क से जा रहा था तो उसकी नजर खाई में गिरे व्यक्ति की ओर पड़ी। जब व्यक्ति ने नजदीक से जाकर नजर दौड़ाई तो वहां पर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। व्यक्ति ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि शव का मुंह पूरी तरह से सड़ गया है जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घुमारवीं उपमंडल का रॉय गांव की खड्ड में भी एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पेशे से बोटी (रसोइया)था और वह एक शादी समारोह से कार्य करके वापस आ रहा था लेकिन वह रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह खड्ड के पास से गुजर रहे लोगों ने वहां व्यक्ति को पड़ा देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान राम प्रकाश पुत्र स्व. जिंदू राम उम्र 65 साल गांव गतोल डॉ.दाबला तहसील घुमारवीं जिला बिलासुपर के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है। कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed