{"_id":"5c8000dabdec2214757c3c12","slug":"131551892698-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक चरस और अफीम समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवक चरस और अफीम समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने स्थानीय एसीसी गेट के सामने मंडी से आ रही एक कार की तलाशी लेकर दो युवकों से चरस और अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि नशे के सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार देर रात नौ बजे एक कार सुंदरनगर की तरफ से एक कार (डीएल7सीएम-5055) आई जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने कार चालक से गाड़ी के कागजात मांगे, जिस पर कार चालक ने कहा कि वह लोकल है और उन्हें जाने दें। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कार की तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार के डैश बोर्ड से दो पारदर्शी लिफाफे बरामद हुए। जब उन्हें खोलकर देखा गया तो उसके अंदर कुछ सामान मिला। जब पुलिस ने पदार्थों की जांच की तो पता चला कि वह नशे का सामान है। पुलिस ने उसी समय दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। वजन करने पर 50.9 ग्राम अफीम व 24 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने नशे के सामान को उसी समय कब्जे में ले लिया।
गाड़ी में बैठे युवाओं की पहचान चालक देवांश शर्मा (28) पुत्र गोपाल शर्मा, डाकघर लखनपुर तहसील सदर, बिलासपुर, मनु भारद्वाज (30) पुत्र रतन भारद्वाज निवासी हाउस नंबर-12 हाउसिंग बोर्ड कालोनी बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे के साथ दो युवाओं को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।