फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कैंची मोड़ के पास दस फुट खाई में लुढ़का ट्रक, चालक घायल

कैंची मोड़ के पास दस फुट खाई में लुढ़का ट्रक, चालक घायल

Wed, 10 Jan 2018 09:42 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
कैंची मोड़ के पास दस फुट खाई में लुढ़का ट्रक, चालक घायल
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कैंची मोड़ में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

स्वाहण (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कैंची मोड़ में गरामोड़ा टोल बैरियर के पास मंगलवार देर रात ट्रक सड़क से लुढ़क गया। हादसा फोरलेन कंपनी की लापरवाही से हुआ है। गनीमत रही कि हादसा रात को हुआ। अगर हादसा दिन में होता तो अनहोनी हो सकती थी। हादसे में ट्रक चालक को हलकी चोटें आई हैं।

कैंची मोड़ के समीप गरामोड़ा टोल बैरियर के सामने मंगलवार देर रात ट्रक फोरलेन का काम कर रही कंपनी की लापरवाही की वजह से सड़क से लुढ़क गया। टोल बैरियर के सामने फोरलेन कंपनी ने सड़क को किनारे करीब 10 फीट गहराई तक खुदाई की हुई है। एक तरफ टोल बैरियर है और दूसरी तरफ 10 फीट सड़क खोदी गई है। इससे सड़क ने खाई का रूप धारण कर लिया है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। सड़क को खोदे करीब एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।
विज्ञापन


फोरलेन कंपनी न तो इस खोदी सड़क को भर रही है और ना ही कोई उस पर कोई काम कर रही है। कंपनी ने इस जगह पर ना तो कोई बेरीकेट्स लगाए हैं और ना ही चेतावनी बोर्ड ही हैं। इससे चालक सतर्क नहीं हो पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। खैरियत रही कि हादसा होने के बाद कोई जाने नुकसान नहीं हुआ और चालक को हल्की चोट ही आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से सड़क की खुदाई हुई है उसी लेवल से नई सड़क बनाई जानी है। काम में कुछ देरी हुई है। कुछ समय के लिए फोरलेन का काम बंद हुआ था, लेकिन अब जल्द ही उस काम को पूरा कर दिया जाएगा।
नरेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर फोरलेन कंपनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed