फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जल्द होगा ऑपरेशन मुक्ति नशा एंटी टास्क फोर्स का गठन

जल्द होगा ऑपरेशन मुक्ति नशा एंटी टास्क फोर्स का गठन

Tue, 21 Nov 2017 10:41 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जल्द होगा ऑपरेशन मुक्ति नशा एंटी टास्क फोर्स का गठन
बिलासपुर। सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब की ओर से स्थानीय परिधि गृह में नशा निवारण के लिए ऑपरेशन मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान ईशान अख्तर ने की। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी तथा स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की छात्रा वंशिका शर्मा ने नशा निवारण पर कविता से किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा बेचने व खरीदने वालों व नशा माफियाओं की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है और उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा। जल्द ही ऑपरेशन मुक्ति नशा एंटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन मुक्ति को हरी झंडी भी दिखाई। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. जयराम शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए भयंकर चुनौती है। परिवार के मुखिया को बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और समय-समय पर उन्हें इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन


रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला चंदेल ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है। रेनबो स्टार क्लब की पदाधिकारी राज जंवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। प्रधान ईशान अख्तर ने कहा कि ऑपरेशन मुक्ति के तहत जिला व प्रदेश स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में नशे के निवारण के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब की महासचिव बबिता, तनबीर खान, तनीषा ठाकुर, चमन लाल शर्मा, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत, बिंदिया, जमुना ठाकुर, महेंद्र, कन्हैया, सराज अख्तर, आरिफ खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed