फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

घुमारवीं में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Jun 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने बाजार में दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के हेड कांस्टेबल भारत के नेतृत्व में पुलिस टीम घुमारवीं बाजार में गश्त कर रही थी। बाजार में रैहन बसेरा के पास दो युवक उन्हें घूमते हुए मिले। दोनों किसी बात को लेकर आपस में उलझ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो 3.64 ग्राम स्मैक मिली। दोनों युवकों ने जेब में स्मैक रखी हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी युवकों अमित कुमार (22) पुत्र रोशन लाल गांव मतौली डाकघर समैला तहसील सरकाघाट जिला मंडी और सुनील कुमार (22) पुत्र जगदीश चंद गांव व डाकघर तल्याणा तहसील घुमारवीं को गिरफ्तार कर लिया गया है। घुमारवी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed