फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत आने वाले लद्दा कस्बे में बीते रविवार की शाम को हुई कार और बाइक की टक्कर में घायल व्यक्ति की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम के करीब 7 बजे लद्दा कस्बे में कार और बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में फागत गांव का बुद्धि चंद को गंभीर चोटें आ गई थी। बुद्धि चंद को स्थानीय लोगों ने भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इसकी एक वजह अस्पताल में डॉक्टरों की कमी भी रही। इसको देखते हुए उसे देर रात पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर घाव के ताव को न सहते हुए बुद्धि चंद ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भराड़ी थाना के प्रभारी अजय ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed