{"_id":"5c72f502bdec22629b008361","slug":"111551037698-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडिया के जंगल में पेड़ पर लटका मिला बरेली के युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडिया के जंगल में पेड़ पर लटका मिला बरेली के युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। घर से गायब चल रहे बरेली के एक युवक का शव रविवार को आरक्षित डंडिया के जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। युवक परिवार समेत नगर में रहता था और करीब दो माह से घर से गायब था। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
रविवार की अपराह्न करीब दो बजे कोतवाली के ग्राम रसूला के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आरक्षित डंडिया के जंगल में गूलर के पेड़ पर करीब तीस वर्षीय एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यवाहक कोतवाली अशोक कुमार तोमर के मुताबिक, पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा तो शव सड़ा-गला हुआ था। युवक पेंट शर्ट व जर्सी पहने हुए था। तलाश लेने पर पेंट की जेब से एक परिचय पत्र व बंद मोबाइल फोन बरामद हुआ। परिचय पत्र में महावीर सिंह यादव पुत्र दरयाब सिंह यादव निवासी मोहल्ला साहूकारा लिखा था। पुलिस ने मतदाता पहचान पत्र के आधार पर जब खोज की तो मोहल्ला निवासी सुनीता देवी पत्नी महावीर ने बताया कि उसके पति तीस जनवरी से घर से अचानक कहीं चले गए थे। उसने परिवार अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली। इस दौरान कोहराम मच गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बरेली जिले के थाना सिरौली के ग्राम भूड़ के रहने वाले थेे और वह काफी समय से मोहल्ला साहूकारा में परिवार समेत रहते थे। वह जंगल से लकड़ी लाकर बेचने का काम करते थे। उसके पति तीस दिसंबर को अचानक घर से कहीं गायब हो गए थे। उनका फोन नंबर भी बंद आ रहा था। उसने चार जनवरी को कोतवाली में पति के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई थी। वह अपने पति को लगातार खोज भी रही थी। पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर महावीर ने जंगल में जाकर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह से सड़-गल चुका था। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरु कर दी गई है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।