{"_id":"5b7ee8b142c7924646254bc2","slug":"111535043761-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छडोल के पास सड़क हादसे में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छडोल के पास सड़क हादसे में दो घायल
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्कर-ट्रक की टक्कर में दो घायल
हादसे के बाद हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
जामली(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर छडोल के पास दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जहां घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मौके पर लगे जाम को खुलवाया। जाम लगने के कारण आम लोगों के साथ सैलानियों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
जानकारी के अनुसार छडोल और कल्लर के बीच में एक बल्कर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आम लोगों के साथ कुल्लू मनाली जा रहे सैलानियों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गाड़ी में फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर भेज दिया गया है। हादसे में सुनील कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी वॉल्ट जिला मंडी और कमल कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी खैरियां घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है।