फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भडोलियां कला बाजार में दुकान में आग, लाखों का सामान राख

भडोलियां कला बाजार में दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Tue, 11 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भडोलियां कला बाजार में दुकान में आग, लाखों का सामान राख
California Fire - फोटो : PTI
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की पंचायत भडोलियां कला बाजार में सोमवार देर रात्रि बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से एक दुकान जलकर राख हो गई है। आग लगने से दुकान के अंदर रखा करीब नौ लाख रुपये का कन्फेक्शनरी का सामान जल कर राख हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, वरना आग से आसपास लगती और दुकानें भी जल कर राख हो सकती थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
जानकारी के अनुसार झंडूता उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत भडोलियां के बाजार में मैसेज मीतुल कन्फेक्शनरी के स्टोर में सोमवार रात्रि आग लगने से 9 लाख रुपये के
विज्ञापन

करीब सामान जलने से नुकसान हुआ है। रात्रि साढे़ आठ बजे के बाद जैसे ही आग से उठता
धुआं बाजार के दुकानदारों ने देखा तो घटनास्थल पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार आग को आगे बढ़ने से रोकने में कामयाब तो हो गए लेकिन गोदाम में भरे कन्फेक्शनरी व करियाने के सामान को तो नहीं बचा पाए। आग पर समय रहते काबू किए जाने से इस भीषण आग से लाखों रुपये का और नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार होलसेल कन्फेक्शनरी का कार्य करता है। दुकान की प्रोपराइटर निरंजना देवी पत्नी राजकुमार निवासी भडोलियां की रहने वाली है। दुकान का कार्य देख रहे राजकुमार ने बताया कि इस हादसे में 9 लाख से ज्यादा कन्फेक्शनरी व अन्य सामान जल गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जहां आग बुझाने में सहयोग किया, वहीं उन्होंने हादसे के कारणों की जांच करना शुरू कर दी है।प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह हल्का पटवारी भारत भूषण ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार कर दी है।
उधर पुलिस डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वहीं नायब तहसीलदार कलोल रमेश चंद धीमान का कहना है कि हल्का पटवारी को प्रशासन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि घटनास्थल पर मौके की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपे ताकि रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक राहत राशि दी जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed