{"_id":"59f0abcb4f1c1bd9538b9158","slug":"101508944843-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालुघाट से सड़क किनारे खड़ा ट्रक ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शालुघाट से सड़क किनारे खड़ा ट्रक ले उड़े चोर
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत शालुघाट में चोरों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को चोरी कर लिया है। ट्रक मालिक ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने चोरी हुए ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलाल निवासी कंदर जिला सोलन ने बताया कि उसने ट्रक को 18 अक्तूबर को शालुघाट में सड़क किनारे खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने घर चला गया। जब अगली सुबह पहुंचा तो वहां पर ट्रक नहीं था। उसने हर जगह तलाश किया और लोगों से पूछताछ की। लेकिन, ट्रक का कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने मालिक को इसकी जानकारी दी। मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि बरमाणा थाना में ट्रक चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।