फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

मास्क नहीं पहनने पर 11 दिन में वसूला 66 हजार जुर्माना

Sat, 05 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बिलासपुर में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी यशवंत ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। चालान से बचने के लिए नहीं अपनी जिंदगी के लिए मास्क पहनें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मास्क के महत्व को अभी भी कई लोग नहीं समझ रहे हैं और जाने-अनजाने में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस भी लोगों को सचेत कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में लोग महामारी की गंभीरता को समझ रहे हैं और कोविड-19 के नियमों का पालन कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी इस बीमारी को हल्के में लिया जा रहा है। यशवंत ठाकुर ने कहा कि बीमारी को नजरअंदाज करना या हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना और जानबूझ कर कानून को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक पुलिस ने करीब सौ चालान मास्क न पहनने वालों के काटे हैं। इनसे 66 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। कुछ चालान कोर्ट भेजे गए हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी सदर यशवंत ठाकुर के साथ सिटी चौकी प्रभारी चमन ठाकुर, एएसआई विजय कुमार, एचसी प्रकाश चंद ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed