फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

स्वारघाट में भैंसों से भरी दो जीप पकड़ीं

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने मंगलवार देर रात स्वारघाट चौक पर नाके के दौरान भैंसों से भरीं दो जीप पकड़ी हैं। दोनों वाहनों में 6-6 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। पुलिस ने चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस थाना स्वारघाट के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार और उनकी टीम ने स्वारघाट चौक पर नाका लगाया हुआ था। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से जीप एचपी 23ए -9246 और एचपी 2020-टीआर-1617 एफ आई। दोनों वाहनों को नाके पर चेकिंग के लिए रोका गया तो इनमें 6-6 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी स्वारघाट विरोचन नेगी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed