फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

अवैध खनन करने पर ठोका 32 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 11 Mar 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत आने वाली खड्डों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। तलाई पुलिस ने मंगलवार रात को अवैध खनन कर रहे सात ट्रैक्टरों को दबोचा और 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

गौर रहे कि इलाके के खनन माफिया सुन्हाणी खड्ड, री, पिपलूघाट, भडोलीकलां व सरयाली खड्ड में बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर, टिप्पर, जेसीबी के माध्यम से खनन करने में लगे हुए हैं। इस कारण क्षेत्र की खड्डों का सीना छलनी हो गया है। अवैध रूप से खड्डों से रेता, बजरी व पत्थरों का अवैध व्यापार कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। प्रशासन को सूचित करने पर कार्रवाई अवश्य अमल में लाई जाती रही है। लेकिन यह न के बराबर ही होती है। हाल ही में डीएसपी घुमारवीं के ध्यान में मामला आया था। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए गत रात्रि दो टीमें गठित कीं।
विज्ञापन

एक टीम का एएसआई राजेश और दूसरी टीम का नेतृत्व एएसआई हंसराज को सौंपा गया। दोनों ही टीमों ने सरयाली, सुन्हाणी व भडोलीकलां से खनन करते हुए सात ट्रैक्टरों को दबोचा। जुर्माने के रूप में बत्तीस हजार रुपये वसूले गए। उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। उन्होंने अवैध खनन माफिया, शराब माफिया, वन माफिया व नशे के तस्करों को आगाह करते हुए कहा कि गिरफ्त में आने के बाद कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि इस प्रकार के अवैध धंधों को बंद करवाने के लिए पुलिस को अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed