{"_id":"5e1b4c5b8ebc3e87984d49ca","slug":"crime-bilaspur-news-sml320790413","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग विभाग के जीएम ने फंदा लगाया है या हुई हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग विभाग के जीएम ने फंदा लगाया है या हुई हत्या!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। उद्योग विभाग के जीएम का आत्महत्या करना अपने पीछे कई सवाल खड़े कर गया है। पुलिस भी मामले को लेकर कोताही नहीं बरतना चाह रही है, जिसको देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि जीएम का एक भाई पहले ही जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर चुका है। सवाल यह भी है कि आखिर क्यों परिवार में एक के बाद एक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं?
उल्लेखनीय है कि अब पुलिस मृतक के घर से लेकर उसके विभाग से जुड़े सभी मुद्दों पर भी छानबीन कर सकती है, क्योंकि मृतक उद्योग विभाग केलांग में सेवारत था। पुलिस के लिए सवाल खड़ा है कि आखिर जीएम के पद पर तैनात व्यक्ति को ऐसी क्या नौबत आ गई कि उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है? जबकि पहले भी एक भाई ने आत्महत्या की है। जहां शव लटका मिला, वहां फंदा लगाकर झूलना आसान नहीं था? ऐसे में पुलिस इस पहलु पर भी छानबीन कर रही है कि कहीं किसी ने मृतक को मारकर पेड़ पर तो नहीं लटकाया है? फोरेंसिक टीम ने भी मौके कुछ साक्ष्य जमा किए हैं। मौत के असली कारण अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।