{"_id":"5e1a0ffd8ebc3e8807104946","slug":"crime-bilaspur-news-sml320684194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डेढ़ माह में वसूले वाहन चालान के 98 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डेढ़ माह में वसूले वाहन चालान के 98 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में पिछले लगभग डेढ़ महीने में पुलिस ने 1482 चालान काटे हैं। इन 1482 चालानों में 382 चालान कोर्ट में भेजे गए हैं तथा बाकी चालानों से 98,400 रुपये वसूले गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के बाद घुमारवीं उपमंडल में भी दो पहिया वाहन चालक सहित अन्य सवारी को भी हेलमेट लगाना जरूरी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा बार-बार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी कुछ दोपहिया वाहन चालक नियमों को तोड़ते हैं जिससे उनके चालान काटने को पुलिस मजबूर हो जाती है। शहर में लोगों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर रहता है। जहां पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं लोग पुलिस पर अपनी मर्जी से चालान काटने का आरोप लगा रहे हैं।
लोगों का पुलिस पर आरोप है कि पुलिस वाहनों के नंबर नोट कर देती हैं और अपनी मर्जी से चालान काटती रहती है। पूरा दिन घर में खड़े वाहनों के भी चालान हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि जब भी चालान काटे जाते हैं तो साथ में लोकेशन भी ट्रेस होनी चाहिए जिससे जो पुलिस कर्मचारी अपनी मर्जी से चालान काटता है उसका भी पता लग सके कि जब चालान काटा गया है क्या वह सही है या कहीं फर्जी चालान तो नहीं काटे जा रहे हैं। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस हमेशा कार्रवाई करेगी।
इनसेट
चालान के साथ लोकेशन भी ट्रेस होनी चाहिए
शहर के मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप, बिट्टू, दलजीत सिंह, विशाल चौहान, प्यारे लाल, महक चंदेल, प्रदीप गुप्ता, संदीप कुमार आदि ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि जब भी चालान काटा जाता है तो उसके साथ लोकेशन भी ट्रेस होनी चाहिए। इससे जो नियमों को तोड़ता है उसके ऊपर जो कार्रवाई होती है उसके सही स्थान का पता चल पड़ेगा।