{"_id":"5dfa670f8ebc3e87b36892a2","slug":"crime-bilaspur-news-sml3181013186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी बिलासपुर की ओर से 13 जून 2017 को उद्घोषित अपराधी नदीम मोहम्मद पुत्र सलीम मोहम्मद निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर 2013 को विशाल कुमार पुत्र वेद प्रकाश गांव जोल डंगार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह छड़ोल में टायर पंचर की दुकान करता है।
12 अक्तूबर को उसकी किसी बात को लेकर सतीश कुमार के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस पर सतीश कुमार ने उसे धमकी दी कि वह उसे उठा देगा। 13 अक्तूबर 2013 को तीन चार लोग उसकी वर्कशॉप में आए तथा शटर बजाकर टायर मरम्मत की बात करने लगे। अंदर आने पर वह उसे गालीगलौज करने लगे तथा उनमें से एक व्यक्ति ने टायर लिवर से शिकायतकर्ता विशाल के सिर पर चोट मारी तथा बाकियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था तथा चालान अदालत में पेश किया। बिलासपुर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने इस मामले में आरोपियों को समन जारी किए परंतु उक्त आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे 13 जून 2017 को उद्घोषित अपराधी करार दया। इस पर बिलासपुर पुलिस के पीओ सेल प्रभारी दौलतराम के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गत दिवस उक्त आरोपी को बिलासपुर बस स्टैंड से हिरासत में लेकर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।