{"_id":"5da21e7b8ebc3e014e280f84","slug":"crime-bilaspur-news-sml3107143147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली हाईवे तीन घंटे तक रहा बंद, सात किमी. लंबा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-मनाली हाईवे तीन घंटे तक रहा बंद, सात किमी. लंबा लगा जाम
विज्ञापन
कल्लर में लगे जाम में घंटो फसे रहे वाहन
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली हाईवे शनिवार सुबह करीब 3 तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रहा जिस कारण आम लोगों के साथ सैलानियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने के बाद हाईवे केे दोनों ओर करीब सात किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गई लेकिन इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जाम में सेना का काफिला भी फंसा था। समय पर पुलिस के न पहुंचने पर सेना के जवानों ने जाम को खुलवाया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह को गंभर पुल के पास जाम लग गया। बताया जा रहा है कि गंभर पुल के पास कुछ वाहन खराब हो गए थे जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालत यह थी की सुबह 8.30 बजे से लेकर 11 बजे तक मार्ग पर यातायात पूर्व रूप से ठप रहा। हाईवे जाम होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। वहीं इस जाम में सेना का काफिला भी फंसा था। पुलिस के मौके पर न पहुंचने के कारण सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और यातायात बहाल करवाने में जुट गए। इसके बाद करीब तीन घंटे के बाद यातायात बहाल हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि हाईवे पर आए दिन वाहनों के खराब होने के कारण जाम की परेशानी पेश आ रही है। गड़ा मोड़ से लेकर नौणी चौक तक वाहनों के खराब होने से घंटों जाम लगा रहता है। हालांकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से रखने के पुलिस बड़े-बड़े दावे कर रखे हैं लेकिन हाईवे पर आए दिन लोगों को जाम की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है स्वारघाट और आसपास के क्षेत्रों में कई बार घंटों जाम लगा रहता है लेकिन इसके बाद भी हाईवे पर यातायात सुचारु रखने में जिला पुलिस पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हो रही है।