{"_id":"5da21a478ebc3e01767f5fa8","slug":"crime-bilaspur-news-sml310713186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर वाहन चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर वाहन चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर पुलिस थाने में एक वाहन चालक के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक गाड़ी को बस अड्डे के पास चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने जब गाड़ी के दस्तावेज जांचे तो पाया कि गाड़ी में जो नंबर प्लेट लगी है वह फर्जी है। पुलिस ने जब चालक से इस संबंध में पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने गाड़ी में गलत नंबर प्लेट क्यों लगाई है पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। उन्होंने साफ किया की दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।