फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

भाई के नाम पर ले डाला एक लाख का लोन

Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाने के तहत भाई के नाम पर ऋण लेकर उसे न लौटाने का मामला सामने आया है। शिकायत कर्ता ने बताया कि वह सेना में था। इसी दौरान उसके भाई ने उसकी गैर मौजूदगी में बैंक से सांठगांठ कर के एक लाख रुपये का ऋण ले लिया था। मामले की जानकारी उस वक्त मिली जब बैंक ने जमीन को नीलाम करने की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420,465,468,471 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता ज्ञान चंद ने बताया कि वह सेना में था। इसी दौरान उसके भाई ले उसकी जमीन पर लोन ले लिया। जब वह लौट कर घर आया तो बैंक से उसे ऋण लौटाने के पत्र आने लगे। उन्होंने कहा कि जब वह फौज में था जो उसके भाई ने उसे फर्जी गारंटर भी बनाया था लेकिन अब उसका भाई पैसा नहीं लौटा रहा है। इस कारण बैंक ने उसकी जमीन को नीलाम करने की तैयारी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed