{"_id":"2acec04fb2b3c198d9d1f5e5a7383c66","slug":"crackers-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्हित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्हित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
दिवाली उत्सव के मद्देनजर अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं, नियम तोड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
11 नवंबर को दिवाली का त्यौहार है। आतिशबाजी के इस त्यौहार में अग्निकांड की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। हर साल दिवाली के दिन पेश आने वाली घटनाओं में भारी नुकसान होता है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर विभाग ने पटाखों का कारोबार करने वाले दुकानदारों से अपील की है कि वह जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचें। अग्निशमन केंद्र बिलासपुर के प्रभारी भूपेंद्र पाल डोगरा ने बताया कि अग्निशमन निदेशालय से जन सुरक्षा के हित में यह आदेश जारी किए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा आग लगने की घटना पर लोग बिलासपुर अग्निशमन केंद्र में 222227 और 101 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने दिवाली के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। अग्निशमन विभाग में कार्यरत तमाम कर्मचारी इस दिन जन सुरक्षा के मद्देनजर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
जिला में यहां बिकेंगे पटाखे
बिलासपुर। जिले में बिलासपुर शहर में नगर पालिका परिषद के मैदान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर, घुमारवीं में बड्डू वार्ड नंबर-1, टिक्करी मैदान, पुराना बस स्टैंड घुमारवीं और अवधानी घाट में पटाखे बेचे जा सकेंगे।