{"_id":"60d8bd868ebc3ecccb356f46","slug":"cow-was-suffering-on-the-ground-no-employee-was-seen-in-the-gosadan-bilaspur-news-sml375020438","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर तड़पती रही गाय, गोसदन में नहीं कोई कर्मचारी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर तड़पती रही गाय, गोसदन में नहीं कोई कर्मचारी मौजूद
विज्ञापन
बिलासपुर। लावारिस पशुओं की देखभाल के लिए जिले में गो सदनों का निर्माण तो कराया गया है लेकिन, इनमें सुविधाओं का अभाव बना है। चटक गर्मी के सीजन में गो सदनों चारे और पानी की कमी बनी है। रविवार को वायरल हुए एक वीडियो ने गो सदनों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। गोसदन बरमाणा के लगट से वायरल हुए इस वीडियो में एक गाय तड़पती हुई दिख रही है। गोसदन में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अन्य पशुओं के सामने भी चारा नहीं दिखा।
बताया जा रहा है कि समाज सेवी संगठन बरमाणा के कुछ प्रतिनिधि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए लगट गोसदन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोसदन की व्यवस्थाओं पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इस वीडियो में एक गाय जमीन पर पड़ी तड़पती हुई दिख रही है। अन्य पशुओं के पास ना तो पानी और ना ही चारा था। वीडियो आधार पर दावा किया गया है कि गोसदन में दो कर्मचारी कार्य करते हैं। परंतु गाय की खराब हालत होने पर भी उस दौरान कोई भी कर्मचारी गोसदन में मौजूद नहीं था। गर्मियों में गोसदन की अव्यवस्था को बयां करते इस वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मामले में बरमाणा पंचायत का कहना है कि गोसदन में 36 पशु हैं। पशुओं की देखभाल के लिए 2 कर्मचारी रखे गए हैं। बीडीटीएस द्वारा गोसदन को चारे की पूरी व्यवस्था है। बताया गया कि एक कर्मचारी बीमार चल रहा है। दूसरा कर्मचारी गोसदन के कार्य से बाहर गया हुआ था।