{"_id":"785359410b4e44514ba37d5f29fd0c8c","slug":"cow-shed-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा पशुओं का सहारा बनेंगे गौ सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा पशुओं का सहारा बनेंगे गौ सदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला के विभिन्न भागों में गौ सदनों का निर्माण किया जा रहा है। यह बात उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने कही। वह वीरवार को अधिकारियों की बैठक में जिला में निर्माणाधीन गौ सदनों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड श्री नयना जी की ग्राम पंचायत टाली। सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानी कोटला और बरमाणा। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत कुठेड़ा और झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत बलघाड़ और बल्हसीणा में गौ सदन निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने गैर सरकारी संस्थाओं का आह्वान किया कि वह गौ सदनों के रखरखाव और संचालन के लिए आगे आएं। अपने प्रस्ताव उपनिदेशक पशुपालन या जिला पंचायत अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से भेजें । उन्होंने लोगों से बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सहयोग देने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम सदर हरीश गज्जू, एसडीएम घुमारवी आरआर पटियाल, उपनिदेशक पशुपालन डा. एस के गुप्ता, सहायक निदेशक एस के कपिल, खंड विकास अधिकारी सहित परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुभाष गौतम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।