फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   counselling for jbt posts in bilaspur

जेबीटी के 34 पदों के लिए काउंसलिंग 1 से 4 मार्च तक

Sat, 20 Feb 2021 11:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
counselling for jbt posts in bilaspur
बिलासपुर। जिले में जेबीटी के 34 पदों के लिए साक्षात्कार 1 से 4 मार्च तक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने 15 फरवरी की काउंसलिंग में भाग लिया है उन्हें काउंसलिंग में दोबारा भाग लेने की आवश्यक नहीं है। जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र पूर्व निर्धारित काउंसलिंग के लिए जारी किए गए थे उन्हें दोबारा बुलावा पत्र प्रेषित नहीं किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी निर्धारित शेडयूल के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि घुमारवीं रोजगार कार्यालय में दर्ज क्रमांक संख्या 101 से 150 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 1 मार्च को सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक होगा। इसी प्रकार घुमारवीं रोजगार कार्यालय में दर्ज क्रमांक संख्या 151 से 200 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 1 मार्च को 2 से 5 बजे तक, घुमारवीं और बिलासपुर रोजगार कार्यालय में दर्ज क्रमांक 201 से 250 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 2 मार्च को सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक, बिलासपुर और श्री नयनादेवी जी रोजगार कार्यालय में दर्ज क्रमांक 251 से 300 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 2 मार्च को 2 से 5 बजे तक, श्री नयनादेवी जी रोजगार कार्यालय में दर्ज क्रमांक 301 से 322, मंडी व ऊना के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 3 मार्च को सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक कुल्लू, हमीरपुर और लाहौल-स्पीति रोजगार कार्यालय के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 3 मार्च को 2 से 5 बजे तक, कांगड़ा और चंबा रोजगार कार्यालय के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 4 मार्च को सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक और सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर रोजगार कार्यालय के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 4 मार्च को 2 से 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed