फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corporation runs 10 interstate routes from district, Sanitization and 50% of the rules were followed on the first day, Number of passengers remained normal at Bilaspur Bus Stand, bilaspur news

जिला से निगम ने चलाए 10 अंतरराज्यीय रूट

Thu, 01 Jul 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Corporation runs 10 interstate routes from district, Sanitization and 50% of the rules were followed on the first day, Number of passengers remained normal at Bilaspur Bus Stand, bilaspur news
भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश में करीब तीन महीने से थमी एचआरटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवाएं वीरवार से शुरू हो गई। हिमाचल सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार आज एक जुलाई से इंटर स्टेट बस सेवा शुरू होने के साथ-साथ लोगों को वोल्वो की सुविधाएं भी मिलना शुरू हो गई। वहीं बिलासपुर बस अड्डा पर सवारियों की संख्या सामान्य रही। बसों में 50 फीसदी सवारियों के नियमों का पालन हुआ। कई बसों में सवारी 50 फीसदी से ज्यादा रही।
विज्ञापन

इंटर स्टेट बस चलाने के लिए एचआरटीसी ने पुख्ता प्रबंध भी कर लिए हैं। इन सेवाओं के तहत जिला बिलासपुर से वीरवार को कुल 10 रूटों पर लोगों को सुविधा मिलना शुरू हो गई। इसके साथ ही बिलासपुर से चलने वाले लोकल और बाहरी राज्यों के कुल रूटों की संख्या 75 हो जाएगी। पहले चरण में मिलने वाली सुविधाओं में बिलासपुर से चलने वाले 10 रूटों में मरोतन-दिल्ली, बिलासपुर -लुधियाना, बिलासपुर-अमृतसर, जाहू-चंडीगढ़, मंडी-चंडीगढ़, परवाणू-बैजनाथ, टीहरा-नाहन शाहतलाई-कालका तथा झंडूता से चंडीगढ़ के लिए वीरवार से बस सेवा शुरू कर दी गई है। आरएम बिलासपुर केएल यादव ने बताया कि कोविड काल को देखते हुए निगम ने पूरी तैयारी के साथ बस सेवा शुरू की है। जिसके तहत बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया गया। सभी यात्रियों के लिए मास्क जरूरी होगा। इसके साथ ही चालक और परिचालकों को भी कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियातों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार जैसे-जैसे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बसों की संख्या तथा रूटों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश में अंतरराज्यीय बसों के संचालन से निगम को इजाफे की उम्मीद है। क्योंकि कोरोना संक्रमण से पिछले 3 महीने से बसों का संचालन बंद था। जिससे परिवहन को तो घाटा उठाना ही पड़ रहा था। इसके साथ ही लोगों को भी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही वीरवार से वोल्वो बस की सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं। सरकाघाट से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सर्विस का संचालन भी शुरू हो जाएगा। निगम के अनुसार यात्री इसके लिए परिवहन निगम की ऑनलाइन वेबसाइट www.hrtchc.com पर अपना टिकट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed