फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corporation bus driver assaulted, uniform torn

निगम के बस चालक से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Tue, 17 Aug 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus driver assaulted, uniform torn
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत गांधी चौक के पास निजी बस के चालक और परिचालक की निगम के चालक के साथ मारपीट हो गई। घटना में निगम के बस चालक की वर्दी फट गई है। चालक ने दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। निगम के बस चालक की बाजू और आंख में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

निगम के परिचालक ने पुलिस को बताया कि उनकी बस रिकांगपियो से हमीरपुर जा रही थी। वहीं, निजी बस भी रामपुर से हमीरपुर जा रही थी। शाम को करीब 8 बजे निजी बस के चालक और परिचालक ने बस को रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, उसकी वर्दी भी फाड़कर उसे जान से मारने की धमकी दी। निगम चालक यूनियन के प्रधान ने बताया कि उन्हें सुबह ही चालक और परिचालक के साथ हुई मारपीट को लेकर फोन आया तो उन्होंने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस उप अधीक्षक अनिल ठाकुर ने बताया कि निजी बस चालक और परिचालक के खिलाफ धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed