{"_id":"6043c3878ebc3ee64e6fb77f","slug":"corona-vaccination-in-bilaspur-bilaspur-news-sml36336174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वैक्सीनेशन के पंजीकरण के लिए स्थापित होंगे हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वैक्सीनेशन के पंजीकरण के लिए स्थापित होंगे हेल्प डेस्क
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध है। लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं। अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश ने यह बात बचत भवन में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करेँगे तो वैक्सीनेशन के कार्य को अंजाम देने वाली टीमों को भी आसानी रहेगी। वैक्सीनेशन का कार्य बिना किसी व्यवधान के समय पर संपन्न हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जो स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ रहेंगे, उनके लिए जिले में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। खंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। हेल्प डेस्क काउंटर पर पंजीकरण की सेवा देने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित बनाया जाए। सभी फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं। सभी ग्राम पंचायतों में हर सोमवार और बुधवार को हेल्प डेस्क के माध्यम से भी 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को पंजीकृत किया जाएगा। शहरी निकायों के कार्यालयों और हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने कार्यालयों में सुविधा के अनुसार कर्मचारियों के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीकरण सुनिश्चित बनाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि आरोग्य सेतु एप पर भी पंजीकरण कर सकते हैं। पहली डोज के बाद यदि व्यक्ति अपरिहार्य परिस्थिति के चलते दूसरी डोज लेने के लिए तय स्थान पर मौजूद नहीं रह सकता तो वह ऑनलाइन अपने सेशन की तारीख और जगह को बदलवा भी सकता है। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवानी प्रोटोकॉल के मुताबिक अत्यंत आवश्यक है।