{"_id":"602ac1018ebc3ee94b35ce0b","slug":"corona-vaccination-in-bilaspur-bilaspur-news-sml361102045","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में एसपी और घुमारवीं में एसडीएम ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में एसपी और घुमारवीं में एसडीएम ने लगवाया टीका
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
घुमारवीं के एसडीएम शशि पाल शर्मा कोविड वैक्सीन के दूसरे चरण में वैक्सीन का टीका लगवाते हुए।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि आरएच बिलासपुर, सीएच घुमारवीं और एचसी तलाई में 118 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। दूसरे चरण में जिले में अब तक कुल 1323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सोमवार को बिलासपुर अस्पताल में एसपी दिवाकर शर्मा और घुमारवीं में एसडीएम शशिपाल ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 2844 अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पहले चरण में 84 प्रतिशत लोगों को टीके लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन विभागों के शेष बचे अधिकारी व कर्मचारी नजदीक के खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। ताकि समय रहते उनका टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहला टीका लगा लिया है उनको भी अब 28 दिन पूरे होने पर दूसरा टीका लगना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी को भी टीका लगाने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की एक डोज लगवाने के बाद 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगवाई जाती है। इसके बाद 14 दिन शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में लगा देता है। दोनों टीके लगाने के 14 दिन के बाद शरीर पर कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं होगा या बेहद कम होगा। लेकिन मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।