{"_id":"61e854846d0b760f3f67cf21","slug":"corona-case-bilaspur-news-sml39718449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 800 के पार पहुंचे एक्टिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 800 के पार पहुंचे एक्टिव मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन भी अब सतर्क हो गया है। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 800 के पार हो गई है। पुलिस के 56, होमगार्ड के 12, 11 डॉक्टर और 9 फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। एसपी बिलासपुर ने उपायुक्त से 98 होमगार्ड व 14 अतिरिक्त वाहनों की मांग की है।
बता दें कि पुलिस जवानों व होमगार्डों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस थानों व चौकियों में पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है। एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने उपायुक्त पंकज राय से अतिरिक्त होमगार्ड की मांग की है। इसमें 50 जवान थाना व चौकियों के लिए, 24 होमगार्ड कोविड सेंटरों में गश्त के लिए, वहीं 24 जवान सीमा की हिफाजत के लिए मांगे गए हैं। वहीं 14 वाहन कोरोना महामारी की विभिन्न परिस्थितियों के लिए मांगे हैं। पुलिस जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद पुलिस ने पहले ही पुलिस थानों व चौकियों के बाहर हेल्प डेस्क बनाए हैं। वहीं थानों में आने वाले लोगों को हेल्प डेस्क पर ही सुविधा दी जा रही है।
एसआर राणा ने बताया कि कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए उपायुक्त बिलासपुर से अतिरिक्त होमगार्ड जवानों व वाहनों की मांग की है।