{"_id":"65dc780a706ed7534700bf7b","slug":"consumers-are-worried-about-getting-kyc-done-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-113686-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केवाईसी कराने को लेकर उपभोक्ता हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केवाईसी कराने को लेकर उपभोक्ता हो रहे परेशान
विज्ञापन
गैस एजेंसी में दिनभर लाइनों में लगकर भी नहीं हो पा रही केवाईसी
-लोगों ने की मांग, लोकमित्र केंद्रों को भी किया जाए केवाईसी के लिए अधिकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। गैस एजेंसी घुमारवीं में इन दिनों केवाईसी के लिए लोगों को भारी जद्दोजहद का सामना कर पड़ रहा है। केवाईसी के लिए लोगों को पूरा दिन कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इनकी शिकायत है कि फिर भी उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। सारा काम छोड़कर सुबह 10:00 बजे से लाइन में लग जाते हैं। शाम होने तक भी उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। जबकि कई बार ऐसा हो रहा है कि लोग सुबह से ही अपना कीमती समय निकालकर लाइन में खड़े होते हैं। उनकी बारी आने तक सर्वर डाउन हो जाता है और फिर सर्वर कब आएगा इसका भी कोई पता नहीं होता।
उपभोक्ताओं की मांग है कि केवाईसी के लिए लोकमित्र केंद्रों को भी अधिकृत किया जाए, ताकि समय पर बिना किसी परेशानी के उपभोक्ताओं की केवाईसी हो सके। केवाईसी सत्यापन करने को लेकर पूरा दिन गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर खड़ा होना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। गैस एजेंसी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने केवल उज्जवला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को ही केवाईसी के लिए कहा है। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक केवाईसी करना जरूरी है, जबकि दूसरे उपभोक्ताओं का आरोप है कि जो एजेंसी के जो लोग गांव में गैस सप्लाई करने आते हैं वह उन्हें गैस सिलिंडर नहीं दे रहे हैं। कहते हैं कि जब तक केवाईसी नहीं होती तब तक गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। यही कारण है कि केवाईसी के लिए गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। उपभोक्ताओं को एजेंसी में आकर पता चलता है कि सबसे पहले केवाईसी उज्ज्वला योजना वाले उपभोक्ताओं की होगी। रोष जताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने किसी भी तरह का कोई नोटिस भी इसके बारे में नहीं लगाया गया है, जिसमें इस प्रकार की कोई जानकारी दी गई हो की आम उपभोक्ताओं की केवाईसी कब तक हो सकती है।
इनसेट
बताते चलें कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं की केवाईसी करवाने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। इसलिए उन लोगों को केवाईसी के लिए बुलाया जा रहा है। आम उपभोक्ताओं की केवाईसी के लिए अभी छह महीने का समय है, लेकिन सभी तरह के उपभोक्ता केवाईसी करवाने कार्यालय पहुंच रहे हैं। इस वजह से भीड़ एकत्रित हो रही है। जो भी कार्यालय आ रहे हैं उन सभी की केवाईसी की जा रही है।
विज्ञापन
-उमेश कुमार, गैस एजेंसी संचालक, घुमारवीं