{"_id":"67543b52f394735ca80fea4e","slug":"congresss-function-is-creating-panic-in-bjps-camp-sandeep-sankhyan-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127906-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का समारोह मचा रहा भाजपा के खेमे में बौखलाहट : संदीप सांख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का समारोह मचा रहा भाजपा के खेमे में बौखलाहट : संदीप सांख्यान
Sat, 07 Dec 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बोले, भ्रष्टाचार और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू
-दो साल से एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जब से कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर में अपना दो साल का जश्न मनाने की घोषणा की है तब से लेकर अब तक भाजपा के खेमे में जबरदस्त बौखलाहट मची है। भाजपा के नेता अपने आकाओं के इशारे पर आए दिन अनाप शनाप बयान देकर हंसी का पात्र बन रहे हैं। यह बात कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान ने कही।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि नैतिकता की दुहाई देने वाले भाजपाइयों को यह कदापि नहीं भूलना चाहिए कि भ्रष्टाचार और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। घोटालों की शहंशाह रही भाजपा कोरोना काल में जब लोग जान जाने के भय से भयभीत थे तो भाजपा के ही प्रदेशाध्यक्ष नोट कमाने में चक्कर में पार्टी की किरकिरी करवा चुके हैं। अब कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने वाले भाजपाइयों का ऑपरेशन लोटस धरातल पर औंधे मुंह गिरा है। सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्विवार्षिक समारोह की तल्खी से भाजपा अपने अंदर ही घिरती जा रही है। समारोह में की जा रही टिप्पणियों से साफ प्रतीत हो रहा है कि भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। सांख्यान ने कहा कि सुशासन देने में ईमानदारी से अहम भूमिका निभा रही सुक्खू सरकार में पिछले दो सालों में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। समाज के हर वर्ग का पारदर्शिता से विकास हो रहा है। अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है जबकि कांग्रेस का यह उत्सव कई मायनों में जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए स्वर्णिम उत्सव साबित होगा।