फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress should learn the meaning of the word guarantee from Prime Minister Modi: Katwal

कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से सीखे गारंटी शब्द का अर्थ : कटवाल

Tue, 12 Dec 2023 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Congress should learn the meaning of the word guarantee from Prime Minister Modi: Katwal
- विकसित भारत यात्रा में बरठीं और निहाण में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस को गारंटी शब्द का अर्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री की कही हुई हर बात पत्थर की लकीर होती है। इसके विपरीत कांग्रेस झूठ और छल कपट की राजनीति करती है। यह बात झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने विकसित भारत यात्रा के दौरान बरठीं और निहाण पंचायत में कही।

झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकसित भारत यात्रा मंगलवार को निहाण और बरठीं पंचायत पहुंची। यहां पर विधायक जीतराम कटवाल ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। देश के करोड़ों लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने जहां आयुष्मान भारत, जनधन, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, दीनदयाल अंत्योदय, किसान क्रेडिट कार्ड, विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। वहीं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला भी लिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मोदी सरकार के इस फैसले पर मुहर लगा दी है। दूसरी ओर प्रदेश में जिन 10 गारंटियों का झांसा देकर कांग्रेस सत्ता में आई है, एक साल बाद भी उनमें से एक भी पूरी नहीं हो पाई है। सरकार का एक साल पूरा होने पर बिना किसी उपलब्धि के मनाए गए जश्न में भी कांग्रेस नेता झूठ बोलते रहे। कांग्रेस ने प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500-1500 रुपये देने की गारंटी दी थी, लेकिन अब वह अगले साल से केवल लाहौल-स्पीति की महिलाओं को पैसा देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से झंडूता विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। बागछाल और नंद-नगरांव जैसे बड़े पुलों समेत 10 पुल बनाए गए हैं। सड़कों का नेटवर्क मजबूत किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में पानी के करीब 8500 कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने लोगों को विकसित भारत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed