फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress did Satyagraha on the call of State Congress Committee

Bilaspur News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Sun, 26 Mar 2023 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Congress did Satyagraha on the call of State Congress Committee
झंडूता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह करते हुए। संवाद
प्रदेश महासचिव बोले, राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने षडय़ंत्र रचा
विज्ञापन

-केंद्र की सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो प्रदेश भर में होगा उग्र आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झंडूता कांग्रेस ने झंडूता में सत्याग्रह किया। जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। लगातार विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने षडय़ंत्र रचा। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केवल मात्र सांसद ही नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार की मनमानी को लेकर जनता को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस की ओर से सत्याग्रह ही किया गया। वहीं, इसके बाद हल्ला बोल कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी किसी सूरत में कांग्रेस सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मसलों से आम जनता का ध्यान हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि प्रदेश, देश की जनता अब केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली से भली भांति अवगत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध में लिए गए निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता,भाजपा नेताओं की मनमानी से डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मानेंद्र चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष दलीप सिंह धूलिया, सुरेश नेगी, कपील गौतम, जितेंद्र महाजन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनसा राम, कर्मदेव गौतम, रणवीर सिंह, चंद्रशेखर, सर्वजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य शालू रणौत, निरंजना नड्डा, राकेश मैहत्ता, राजेश ठाकुर, पंकज राणा ,सतीश गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed