{"_id":"5767ee5b4f1c1b0469b47f62","slug":"congress-candidate-kaushalya-devi-won-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कौशल्या बनीं जेंजवी बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कौशल्या बनीं जेंजवी बीडीसी सदस्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड झंडूता के 15 नंबर वार्ड जेंजवी पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थक उम्मीदवार कौशल्या देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को 88 वोट से हराकर बीडीसी का पद हासिल किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक बीरू राम किशोर के गृह पंचायत में कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत से उनका कद भी बढ़ा है। जेंजवी पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला था।
विज्ञापन
इस उपचुनाव में मतदाताओं ने कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला। वार्ड में 2356 मतदाताओं में से मात्र 1060 मतदाताआें ने ही अपने मत का प्रयोग किया। जबकि 6 महीने पहले हुए चुनाव में 90 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
जेंजवी वार्ड के उपचुनाव के वोटों की गिनती सोमवार को हुई। इसमें कांग्रेस समर्थक कौशल्या देवी को 571 मत मिले। जबकि भाजपा समर्थक वंदना को 483 मत लेकर संतोष करना पड़ा। जबकि 1 वोट रद्द हुआ।
वहीं पांच लोगों ने नोटा का प्रयोग करके दोनों उम्मीदवारों को नकार दिया। इस तरह से कौशल्या ने वंदना को 88 मत से मात देकर जीत अपने नाम की।
एक चुनाव में भाजपा एक में कांग्रेस जीती
विकास खंड झंडूता के तहत दो उपचुनाव हुए। इसमें पंचायत सदस्य का उपचुनाव विधायक रिखीराम कौड़ल की गृह पंचायत घराण में हुआ। इसमें भाजपा समर्थक ने विजय हासिल की। जबकि जेंजवी पंचायत समिति के सदस्य का उपचुनाव पूर्व विधायक बीरूराम किशोर की गृह पंचायत में हुआ। इसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की।