{"_id":"603154e98ebc3ee96a2d89c9","slug":"congress-agitation-against-petrol-and-dissel-price-hike-in-bilaspur-bilaspur-news-sml361702289","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
बिलासपुर में महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही महंगाई और किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली। धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि केंद्र सरकार ने जो नए कृषि कानून बनाए हैं, वे किसान हितैषी नहीं हैं। इसी दौरान लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडरों की कीमतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी के नेतृत्व में घुमाणी चौक से भगेड़ तक पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंजना धीमान और बिलासपुर के कांग्रेस प्रभारी आईडी लखनपाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। लखनपाल ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की हितैषी होने का ढोंग करती है। असलियत यह है कि सरकार किसान और गरीब विरोधी है। किसानों को दो हजार रुपये का प्रलोभन देकर सरकार उनकी जमीनें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दे देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम लोगों का घर का बजट गड़बड़ा गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, बिलासपुर के प्रभारी आईडी लखनपाल, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।