{"_id":"611d4b568ebc3e79e244fd57","slug":"congress-agitaion-bilaspur-news-sml380842180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलासपुर में रोष रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और बेराजगार युवा
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग पर बुधवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना चौक से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान सरकार, प्रशासन और संबंधित कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में पूरा दिन सांकेतिक धरना दिया। जिले के सैकड़ों युवाओं ने इस धरने में हिस्सा लिया।
बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में इस समय 4 बड़े प्रोजेक्टों का काम चल हुआ है। इनमें एम्स, फोरलेन, रेलवे और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं। चारों प्रोजेक्ट कांग्रेस की देन हैं। लेकिन भाजपा नेता इसके लिए अपनी पीठ थपथपाते हैं। सत्ता पक्ष के नेता इन प्रोजेक्टों में रोजगार के मामले में स्थानीय लोगों की अनदेखी पर चुप्पी साधे बैठे हैं। प्रदेश में स्थापित होने वाले प्रोजेक्टों और उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को देने का प्रावधान है लेकिन इसके बावजूद बिलासपुर जिले के प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए मजबूरन दूसरे जिलों और राज्यों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
बंबर ठाकुर ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर डीसी से भी बात की गई थी। उन्होंने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था लेकिन स्थिति जस की तस है। उन्होंने एनटीपीसी और चमेरा समेत अन्य प्रोजेक्टों की तर्ज पर फोरलेन और रेलवे प्रोजेक्ट का एक फीसदी लाभांश विस्थापितों एवं प्रभावितों को देने और हर घर से एक सदस्य को इन प्रोजेक्टों में रोजगार देने की मांग की। चेताया कि ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवराज ठाकुर, मस्तराम वर्मा, रणवीर चंदेल, गोदावरी चंदेल, तृप्ता भाटिया, प्रीति, नईम मोहम्मद, तनवीर खान, दीपक शर्मा, अमित, मृदुल चोपड़ा मौजूद रहे।