{"_id":"6a328a1d9d0cfe0d920593b1","slug":"company-accused-of-rigging-in-technical-assistant-recruitment-process-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-161953-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में कंपनी पर धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में कंपनी पर धांधली का आरोप
Wed, 17 Jun 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में अभ्यर्थी बलबीर सिंह और मीना देवी । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयनित 10 अभ्यर्थियों में से दो नाम हटाने पर उठाए सवाल
पहली सूची में शामिल अभ्यर्थियों के नाम दूसरी सूची से नदारद
प्रदेश सरकार से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जनगणना के लिए टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे हैं। जिले में जनगणना के लिए नियुक्त होने वाले 10 टेक्निकल असिस्टेंट पदों की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले दो अभ्यर्थियों ने भर्ती में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभ्यर्थी बलबीर सिंह और मीना देवी ने बताया कि टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए कंपनी की ओर से 9 अप्रैल को साक्षात्कार लिए गए थे। इसके बाद 18 अप्रैल को 10 टेक्निकल असिस्टेंट की जारी सूची में उनका नाम पहला स्थान पर था, जबकि मीना देवी का नाम सातवें स्थान पर था। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 जून को कंपनी की ओर से जारी दूसरी सूची में दोनों के नाम हटा दिए गए। नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर उन्हें संदेह है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि दूसरी सूची में ऐसे लोगों के नाम है, जो उस दिन साक्षात्कार में मौजूद ही नहीं थे। प्रदेश सरकार से मांग की है कि साक्षात्कार के दौरान कंपनी की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाएं ताकि पूरी प्रक्रिया की सच्चाई सामने आ सके। उनका आरोप है कि निजी कंपनी की ओर से ली गई इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मांग उठाई कि मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल बने रहेंगे।