फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Committee should prepare damage assessment report before April 25

25 अप्रैल से पूर्व नुकसान आंकलन रिपोर्ट तैयार करे गठित समिति : उपायुक्त

Thu, 07 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Committee should prepare damage assessment report before April 25
बिलासपुर। निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की कार्य प्रगति एवं प्रभावितों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की वजह से क्षतिग्रस्त हुए रिहायशी मकानों, नालियों, रास्तों, बोरवेल आदि को समयबद्ध तरीके से ठीक कर प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कंपनी से फोरलेन के कार्य में तेजी लाने को कहा और पुलों, सुरंगों का निर्माण निर्धारित लक्ष्य के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फोरलेन के निर्माण के कारण रिहायशी मकानों के आसपास जहां भी भूस्खलन हुआ है, वहां डंगे और दीवारें लगवाने का कार्य शीघ्र किया जाए, ताकि भूस्खलन के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान हो रहे नुकसान की क्षतिपूर्ति के आकलन के लिए गठित समिति 25 अप्रैल से पूर्व अपनी आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करे और इसे एनएचएआई के साथ भी साझा करें, ताकि प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने फोरलेन के कारण जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावित हुए लोगों के सभी कार्यों का आकलन करने और उन्हें त्वरित निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कीरतपुर से नेरचौक फोरलेन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस 47 किलोमीटर फोरलेन में कुल 5 किलोमीटर की सुरंगों और 5 किलोमीटर लंबाई के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में उप मंडलाधिकारी सदर सुभाष गौतम, सहायक आयुक्त योगराज धीमान, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा, साइट इंजीनियर अमित ठाकुर, गावर कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जबकि उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव कुमार और उपमंडल अधिकारी श्री नयना देवी राजकुमार बैठक में वर्चुअली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed