फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Commercial flights will start soon from Bandla Paragliding Site

Bilaspur News: बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से शीघ्र शुरू होंगी व्यावसायिक उड़ानें

Sun, 05 Nov 2023 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Commercial flights will start soon from Bandla Paragliding Site
- दो स्थानीय पायलटों ने आप्रेटरशिप के लिए किया है आवेदन
विज्ञापन

- गोविंद सागर झील के किनारे मानव परिंदे करते हैं लैंडिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर शीघ्र व्यावसायिक उड़ाने शुरू होने वाली हैं। व्यावसायिक उड़ानों की मंजूरी के लिए शीघ्र ही अनुमति मिलने वाली है। इस साइट से अभी तक दो स्थानीय पायलटों ने इसके लिए आवेदन किया है। इसकी औपचारिकताएं पूरी होने वाली हैं।

पर्यटन की दृष्टि से जिले को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जून में इस साइट को व्यावसायिक उड़ानों के लिए नोटिफाई किया गया था। इसके बाद कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पायलटों ने आप्रेटरशिप के लिए आवेदन किया था। इसके बाद मनाली माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट ने बिलासपुर का दौरा कर पायलट के सभी उपकरणों का निरीक्षण किया था। शीघ्र ही अब उस पायलट को लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इसके बाद साइट से व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। वहीं अब एक और पायलट ने इसके लिए आवेदन किया है। शीघ्र ही मनाली माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट की टीम पायलट के उपकरणों की जांच करेगी और सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। साइट से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होते ही जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों और स्थानीय पायलटों को भी रोजगार प्राप्त होगा। बता दें कि साइट नोटिफाई होते ही यहां पर दुनिया भर से पैराग्लाइडर पैराग्लाइडिंग के एडवांस कोर्स (एसआईवी) के लिए पहुंचे। अभी तक पांच से छह दल यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके वापस जा चुके हैं। वहीं सोलो उड़ानें साइट से जारी हैं। एक्रो गतिविधियों के लिए बंदला साइट को देश की सबसे सुरक्षित साइट माना जाता है। इसके कारण यहां पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते हैं। एक्रो पैराग्लाइडिंग में पैराग्लाइडर आसमान में पैराग्लाइडर के साथ कई तरह के करतब करते हैं। साइट से टेक ऑफ करने के बाद मानव परिंदे पानी की झील के ऊपर कई तरह की अठखेलियां करते हैं। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट की लैंडिंग गोविंद सागर झील के किनारे होती है। वहीं झील होने के चलते यह साइट एक्रो के लिए सबसे बेहतर है। कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सन्नी ने बताया कि आप्रेटरशिप को लेकर प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed