फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   College will be opened in Ghandalvin Panchayat: Garg, Cabinet minister settled public problems after hearing

घंडालवीं पंचायत में कॉलेज शुरू करने की औपचारिकताएं की जा रही पूरी : गर्ग

Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
College will be opened in Ghandalvin Panchayat: Garg, Cabinet minister settled public problems after hearing
भराड़ी (बिलासपुर)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घंडालवीं पंचायत में कॉलेज खोला जाएगा। इस बाबत औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री वीरवार को ग्राम पंचायत घंडालवीं, पचरानी, घंडालवी के वार्ड नंबर 2, भरड़वान और कामली में जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसरकार विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। घंडालवीं पंचायती में विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए लगभग 36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। चलीण में शेड के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की है। पचरानी, बधवीं, लदरौर सड़क के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पचरानी घंडालवीं से गांव बधवीं संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। पचरानी से बधवीं संपर्क मार्ग की निर्माण योजना भी स्वीकृत की जा चुकी है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, तडोन पंचायत के उप प्रधान संजय कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed