{"_id":"6627a28a7bedf945a5002602","slug":"cleanliness-campaign-kuthera-panchayat-ghumarwin-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-116316-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुठेड़ा पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुठेड़ा पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन
-प्रवासी मजदूरों को कमरे किराये पर देने वाले मकान मालिकों के साथ बैठक 25 को
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं की कुठेड़ा पंचायत के प्रतिनिधियों ने पंचायत को संपूर्ण स्वच्छ बनाने की तैयारी कर ली है। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने बताया कि 25 अप्रैल को कुठेड़ा पंचायत भवन में जिन लोगों ने प्रवासियों को भवन किराये पर दिए हैं, उनके साथ बैठक की जाएगी। प्रधान ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत में सफाई व्यवस्था को सुधारना है। उन्होंने कहा कि अकसर देखा जा रहा है कि मकान मालिक अपना मकान बाहरी राज्यों के मजदूरों को किराये पर दे देते हैं, मगर जब वो किराये पर कमरा देते हैं, तब एक या दो ही लोग उस कमरे में रहते हैं। कुछ दिनों में उन मजदूरों की संख्या बढ़ना शुरू हो जाती है। जहां एक या दो मजदूर होते हैं, कुछ दिनों में उस एक कमरे में पांच से सात लोग रहना शुरू कर देते हैं। मकान मालिक को तो व्यक्ति के हिसाब से पैसे मिल जाते हैं, इस कारण वो उन्हें कुछ नहीं बोल पाते हैं। लेकिन ज्यादा लोग होने की वजह से ये लोग खुले में गंदगी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुठेड़ा पंचायत को कई बार संपूर्ण स्वच्छता का अवॉर्ड मिल चुका है। अब कुछ साल से इन प्रवासी मजदूरों के कारण इस पंचायत की स्वच्छता पर ग्रहण लग चुका है। प्रतिदिन क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें अक्सर प्रवासी लोगों की संलिप्तता सामने आती है। प्रधान ने कहा कि इस संदर्भ में 25 अप्रैल को पंचायत कार्यालय में सभी मकान मालिकों से एक बैठक रखी गई है ताकि सही निर्णय ले कर आगे की रूप रेखा बनाई जाए। जो लोग इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे उनके लिए पंचायत की तरफ से जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।