फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

उपप्रधान और छह वार्ड सदस्यों ने सौंपा इस्तीफा

Sat, 05 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की बड़गांव पंचायत की प्रधान पर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाकर उपप्रधान समेत 6 पंचायत सदस्यों ने उपायुक्त को इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व उपमंडल अधिकारी और खंड विकास अधिकारी झंडूता ने पंचायत में हुई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा कर दिया है। जांच में पाया गया है कि नियमों को ताक पर रखकर कई कार्यों में वित्तीय गड़बड़ियां की गई हैं। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त बिलासपुर को भेज दी गई है। इसके बाद ग्राम पंचायत बड़गांव के उपप्रधान रमेश चंद सहित वार्ड नंबर 2 के सदस्य बर्फी देवी, वार्ड नंबर 3 के सदस्य तुलसीराम, वार्ड नंबर 4 की सीमा कुमारी, वार्ड नंबर 5 की विमला देवी, वार्ड नंबर 6 की सुमन देवी और वार्ड नंबर 7 की शीला देवी ने उपायुक्त को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रधान ने डस्टबिन खरीद व वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की है। उन्होंने बताया कि लगभग 30 वर्षों से बनी सड़क को रोक दिया गया। अपनी मनमर्जी से पंचायत में कार्य किए जाते हैं। कोरे कागज पर पंचायत सदस्यों से हस्ताक्षर करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने उपमंडल अधिकारी झंडूता और विकास खंड अधिकारी के पास भी बयान दर्ज करवा दिए हैं। उन्होंने बताया है कि जब प्रधान के खिलाफ कई मामले सिद्ध हो चुके हैं तो विभाग की तरफ से कार्रवाई अमल में क्यों नहीं लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान द्वारा उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि जिन भी कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं पाई जाती हैं उन सभी प्रस्तावों पर उपप्रधान व सदस्यों के हस्ताक्षरों को निरस्त समझा जाए। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा की गई गड़बड़ियों की रिकवरी उनसे न कर प्रधान से ही की जाए अन्यथा उनका त्यागपत्र मंजूर किया जाए। पंचायत प्रधान कार्यों में की गई वित्तीय अनियमितताओं के लिए स्वयं जिम्मेदार है। उन्होंने उपायुक्त से पंचायत प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं है। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट देखने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed